चेतन्य काश्यप फाउंडेशन ने दूसरे दिन बंटवाई  141 मोदी कीट
रतलाम 2 अप्रैल। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा गठित समिति ने दूसरे दिन रत्नेश्वर रोड़, अलकापुरी, विनोबा नगर,नयागांव एवं अन्य क्षेत्र में 141 मोदी कीट का वितरण किया। 
विधायक एवं फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने बताया कि महामारी कोरोना के खिलाफ देश मे चल रही जंग के दौरान गरीब, निर्धन एक जरूरतमंद परिवारों के लिए न्यूनतम 10 दिन के राशन व्यवस्था हेतु मोदी किट का वितरण किया जा रहा है। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा पहले चरण में 500 कीट का वितरण होगा। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रति कीट 500 रुपए के मान से जो राशि एकत्र की जा रही है,उससे यह कार्य होगा। पहले चरण में बुधवार को  राजीव नगर, दिलीप नगर, अर्जुन नगर क्षेत्र के परिवारों में करीब 125 पैकेट वितरित किए गए थे।दूसरे दिन भी जिला प्रशासन के आदेशानुसार महिला बाल विकास विभाग के सर्वे में चयनित परिवारों को चुना गया है,जिनमें एपीएल के वे परिवार भी शामिल है, जिनके पास कोई कार्ड नहीं है। मोदी कीट में 10 किलो आटा, 1 किलो तेल, 1 किलो चना दाल, 1 किलो नमक, 200 ग्राम मिर्ची, जीरा, हल्दी, 1 किलो शक्कर और 5 किलो आलू रखे है। मोदी कीट वितरण के दौरान जिला पंचायत की भोजन सामग्री वितरण समिति के सदस्य पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल कटारिया, राजेश सोलंकी, मंगल लोढ़ा, सोना शर्मा,प्रह्लाद पटेल,सीमा टांक, मयूर पुरोहित,गोपाल शर्मा,मोहनलाल धबाई, मनीष बैरागी,महेंद्रसिंह सोलंकी,करणसिंह,लक्ष्मीनारायण गेहलोत,आदित्य डागा व राहुल 
आदि उपस्थित थे।
 
 
 
